logo

आर्थिक ताकत से ही भारत दुनिया भर में अपना अलग स्थान बना सकता है: हरिवंश

HARIVANSH.jpg

चतरा
आर्थिक ताकत से ही दुनियां भर में भारत एक अलग स्थान बना सकता है। सभी समस्याओं का समाधान आर्थिक विकास से हल किया जा सकता है, चाहे रोजगार की समस्या हो या अन्य। भारत का जीडीपी काफी तेजी बढ़ रहा है। इसी अनुपात से जीडीपी बढ़ता रहा तो वर्ष 2075 में भारत अमेरिका को पछाड़ देगा। ये बातें द प्रेस  क्लब चतरा की ओर से डीएमएफटी प्रशिक्षण भवन में 'भावी दुनियां में भारत' विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी ने कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का वर्तमान में जीडीपी 3.8 ट्रिलियन है। जबकि अमेरिका का 27 एवं चीन का 18 है। उन्होंने कहा कि यदि कोरोना महामारी नहीं आता तो भारत का जीडीपी काफी तेजी बढ़ता। भारत में एक दिन 220 करोड़ का वैक्सीन लगाया गया। इस मामले में भारत की क्षमता अन्य देशों की तुलना बेहतर था।  उन्होंने कहा कि पीएम का कहना है कि हर साल दो ग्राम पंचायत को विकसित किया जाए तो आने वाले समय में भारत विश्व में विकासशील देशों में अग्रणी होगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान हर घर से चले। ग्राम से लेकर पंचायत और जिला तक इस अभियान को चला कर नई इतिहास लिख सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश आर्थिक स्थिति से मजबूत हो रहा है। अब भारत में मेक इन इंडिया के तहत हथियार भी निर्माण किया जा रहा है। पहले भारत दूसरें देशों से हथियार खरीदती थी। अब खुद निर्मित कर दूसरे देशों से सथियार बेच रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। 


टेक्नोलॉजी के युग में सृजित हो रहे हैं रोजगार के नए-नए साधन : मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि देश काफी तेजी से बदल रहा है। अब टेक्नोलॉजी का युग आ गया है। टेक्नोलॉजी के इस युग में रोजगार के नए-नए साधन बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले लोग काफी कम संसाधन में काम करते थे। अब संसाधन के साथ-साथ विकास की किरणें गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछा है‌। लोगों के पास सुख सुविधा बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य की दुनिया में भारत की पकड़ भी मजबूत होगी। इससे पहले उन्होंने शहीदों की धरती चतरा आगमन के लिए राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकारिता जगत से जीवन की शुरुआत करने वाले हरिवंश जी ने राजनीति के क्षेत्र में भी एक नया आयाम स्थापित किया है। कार्यक्रम में मंच का संचालन नौशाद आलम ने की। 

सकारात्मक है भारत का भविष्य : सांसद‌

भावी दुनिया में भारत। विषय ही काफी व्यापक है। यू तो कालांतर से ही हमारा देश भारत, पुरे विश्व में अपनी धार्मिक, राजनीतिक, समाजिक व शैक्षणिक उन्नति से दुनियां के लोगों को अचंभित करता रहा है। ये बातें सांसद कालीचरण सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। देश दुनिया पर रिसर्च कर रहे कई लोगों का मानना है कि भारत का भविष्य सकारात्मक है। कुछ लोगों का मानना है कि भारत 2020 के अंत में जापान से आगे निकलकर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन सकता है। वहीं, कुछ का मानना है कि भारत 2030 तक दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन सकता है। जिस तेजी से भारत विकास की राह पर बढ़ चला है, अपना देश 2047 तक विकसित देश की श्रेणी में लाकर खड़ा हो जाएगा। भारत अगले दशक में हर साल 8 प्रतिशत जीडीपी बढ़ोतरी हासिल करना चाहती है और 2047 तक भारत की जीडीपी को 19 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। साल 2047 अपने देश का साक्षरता दर 77.8 प्रतिशत से बढ़कर 89.8 प्रतिशत हो जाएगी। 

चिराग से तासिर रखिए यह ना सोचें कि घर किसका रौशन हो रहा : डीसी 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी रमेश घोलप ने कहा कि चिराग से तासिर रखिए यह ना सोचिए कि घर किसका रौशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को ऐसा कुछ काम करना चाहिए जिसका लाभ समाज के अन्य लोगों को भी मिल सके। हम सभी के सामूहिक प्रयास से ही समाज व देश में बदलाव लाया जा सकता है। डीसी ने कहा कि चतरा में वरिष्ठ पत्रकार, चिंतक व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश जी का व्याख्यान कार्यक्रम होना चतरा के लिए गर्व की बात है। समाज का हर तबका इन्हें पढ़ता और देखता है। इनका जीवन प्रेरणादायक है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से हरिवंश जी का धन्यवाद दिया।

Tags - HarivanshCHATRAJharkhand News